✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरयू राय की गाली भी आशीष, पर दवाब में कोई काम नहीं - बन्ना गुप्ता

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:30:32 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - देश और झारखंड राज्य में कोरोना के मामलों में अचानक हुई बढ़ोतरी के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लोगों को आश्वस्त किया है कि सरकार तमाम सुविधाओं के साथ चुनौतियों का सामना करने को तैयार है. द न्यूज़ पोस्ट से उन्होंने कोरोना की तैयारियों, स्वास्थ्य विभाग के खाली पदों से लेकर विधायक सरयू राय के द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों पर खुलकर बातचीत की. द न्यूज़ पोस्ट की जमशेदपुर ब्यूरो हेड अन्नी अमृता ने मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके जमशेदपुर के कदमा स्थित आवासीय कार्यालय में बातचीत की. मंत्री ने सरयू राय के आरोपों के जवाब में कहा कि वे वरिष्ठ हैं, विद्वान हैं, सम्माननीय हैं, इसलिए उनकी गाली भी आशीर्वाद है. लेकिन उनके दबाव में आकर किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, कानून सम्मत ही कार्य होगा.

पिछड़ा होने पर कटाक्ष !

बन्ना गुप्ता ने आरोप लगाया कि विधायक सरयू राय और सीपी सिंह उनके पिछड़े होने की वजह से कटाक्ष और प्रहार करते हैं. सीपी सिंह ने उन्हें टेंपो वाला कहा था. बता दें कि विधायक सरयू राय लगातार ट्वीट के माध्यम से हेमंत सरकार से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को हटाने की मांग कर रहे हैं. विधानसभा में  प्रश्नों के मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा गलत और विरोधाभासी उत्तर देने को लेकर सरयू राय नाराज हैं. अधिकारी रहते बिहार में चुनाव लड़नेवाले दोष सिद्ध अधिकारी डा. एके लाल को पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रभारी सिविल सर्जन बनाने के मामले में लगातार मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ सरयू राय कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस मामले पर रविवार को विधायक सरयू राय ने द न्यूज़ पोस्ट से खास बातचीत की थी.

कोरोना से निपटने को सरकार तैयार

कोरोना को लेकर तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने द न्यूज़ पोस्ट को बताया कि सरकार कोरोना की चुनौतियों को लेकर गंभीर है. राज्य में  28,261 बेड तैयार हैं, 8आरटीपीसीआर मशीनें लाईं गईं हैं, 200ट्रूनेट मशीनें लगाई गई हैं, लैब की संख्या भी बढ़ी है और इन सबके माध्यम से ट्रेसिंग, ट्रेकिंग और ट्रीटमेंट का कार्य चल रहा है.

एमजीएम को सुधारने के प्रयास जारी

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वीकार किया कि एमजीएम में काफी अव्यवस्थाएं हैं. लेकिन उन्होंने आश्वस्त किया कि सुधार के प्रयास जारी रहेंगे. वहां भी कोविड को लेकर कैंपस में अस्थाई अस्पताल बनाया गया है. पिछले दिनों छज्जा गिरने की घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि धीरे धीरे जर्जर भवनों को हटाया जा रहा है.

सर्वे की रिपोर्ट पर जल्द भरे जाएंगे खाली पद

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने द न्यूज़ पोस्ट से बातचीत में कहा कि स्वास्थ्य विभाग और इसके तहत अस्पतालों, पीएचसी, सीएचसी और अन्य केन्द्रों  के खाली/सृजित पदों और जरूरत के पदों को लेकर सर्वे चल रहा है. सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही खाली पदों को भरा जाएगा. जहां जरूरत हैं वहां पद सृजन होगा.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.