☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार भाई बहन की मौत

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार भाई बहन की मौत

बोकारो ( BOKARO) -   जिले के बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट  से सटे ऑलगड्डा गांव के नजदीक मोटरसाइकिल सवार तेनुघाट f-type निवासी  पिंटू भूषण की मोटरसाइकिल से स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर हो गई वह अपनी बहन रूबी भूषण को मुजफ्फरपुर के लिए गाड़ी पकड़वाने जा रहा था.  घटनास्थल पर ही रूबी भूषण की मृत्यु हो गई. वहीं पिंटू भूषण घायल अवस्था में रोड पर पड़ा था कि बोकारो की ओर से आ रहे तेनुघाट शिविर संख्या तीन निवासी अनिल कुमार सिंह एवं विजय कुमार ने घायल भाई बहनों को देखा और दोनों भाई-बहनों को अपनी गाड़ी पर लेकर अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट पहुंचाया साथ ही तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही तेनुघाट के एएसआई सशस्त्र बल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे जहां घायल पिंटू भूषण का इलाज चल रहा था जिसकी पूरी जानकारी ली वहीं अनुमंडलीय अस्पताल डॉक्टर शंभू कुमार ने बतलाया कि रूबी भूषण की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो चुकी थी और पिंटू भूषण की मृत्यु भी इलाज के दौरान हो चुकी है. वहीं ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लिया है.

रिपोर्ट ; संजय कुमार, गोमिया, बोकारो

Published at:02 Jan 2022 07:30 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.