✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खुजली पाउडर छिड़क कर राहगीरों से छिनतई करने वाले गैंग का खुलासा, 5 गिरफ्तार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:03:24 PM

पलामू (PALAMU)  पुलिस ने रुपए छिनतई के वारदात को अंजाम देने वाले कोढ़ा गैंग के तीन शातिर अपराधियों के साथ स्थानीय महिला समेत एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है.  पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी कोढ़ा गैंग के हैं.

 कई छिनतई की घटना को दिया अंजाम

पिछले महीने पांकी थाना क्षेत्र में गैंग के द्वारा दो छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था. पहली घटना 10 दिसंबर को रिजवानुल हक अंसारी नामक व्यक्ति के द्वारा बैंक से 90 हजार रुपए निकाल अपने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा था. जिसमें गैंग के द्वारा डिक्की का लॉक तोड़कर पैसे निकाल दिया गया था. वहीं दूसरी घटना एक महिला जो बैंक से 40 हजार निकालकर अपने घर जा रही थी. जिसे रास्ते में गैंग के द्वारा छीन लिया गया था.

सामने आया गैंग के सरगना का नाम

बता दें कि गैंग के सदस्य पलामू के कई इलाकों में लूटपाट और छिनतई की घटना को अंजाम दिया करते थे. वहीं कोढ़ा गैंग के द्वारा पहले भी एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. इसमें एटीएम में रुपया डालने वाली गाड़ी से 54 लाख रुपए की लूट भी शामिल है. पुलिस ने बताया गैंग के अपराधियों के द्वारा बताया गया है कि इनका सरगना बासुदेव नट है. जो ठिकाना बदल बदल कर करीब तीन-चार वर्षों से पांकी डाल्टनगंज और गढ़वा जिले में रहता है. जहां से वो अन्य लोगों को सहयोग करने और जानकारी उपलब्ध कराने और गिरोह से जोड़ता है. वही पांकी में छिनतई की घटना को अंजाम देने के बारे में बताया कि वासुदेव नट पांकी थाना क्षेत्र के एक स्थानीय महिला रिंकी देवी को पत्नी के रूप में रखा है एवं पांकी के हीं कृत सिंह के घर पर रहता है. वासुदेव समय-समय पर बिहार के कटिहार के कोढ़ा से एवं अपने गांव जसपुर छत्तीसगढ़ से अपराधियों तथा उनके रिश्तेदारों को बुलाकर जगह-जगह बैंक की रेकी करवाता है और लोगों से पैसे छिनतई करता है.

खुजली का पाउडर इस्तेमाल कर देते है घटना को अंजाम

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गैंग के सदस्य पैसे छिनतई करने के लिए खुजली का पाउडर इस्तेमाल करते हैं. यह लोग बैंक से रुपया निकालकर जाने वालों का पीछा कर अपने साथियों के सहयोग से रुपया छीन लेते हैं. इसमें रेकी करना, पीछा करना और खुजली पाउडर डालने वाला टीम एक बाइक पर और दूसरा टीम रुपए छीनने वाला रहता है. वारदात के समय आपस में बातचीत करने के लिए सभी फर्जी सिम का प्रयोग करते हैं. साथ ही घटना को अंजाम देने के बाद उसे स्विच ऑफ कर देते हैं. वहीं घटना में प्रयुक्त बाइक भी यह लोग बिहार से चोरी कर के लाते हैं.

रिपोर्ट : राजीव रंजन सिंह, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.