☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तलाक कानून का उल्लंघन, फोन पर ही तलाक देकर शौहर ने कर ली दूसरी निकाह

तलाक कानून का उल्लंघन, फोन पर ही तलाक देकर शौहर ने कर ली दूसरी निकाह

लातेहार (LATEHAR) - बालूमाथ थाना क्षेत्र के धाधु ग्राम से एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो "शादी को मज़ाक बना देने' वाली बात को सिद्ध कर देते हैं.  ये मामला तीन तलाक से जुड़ा हुआ हैं. जहां एक शौहर ने दहेज़ के नाम पर अपनी को फोन पर ही तलाक दे दिया. इसके बाद पीड़िता पत्नी नाजिया खातून ने कानून का सहारा लेते हुई थाने में पति हकिम खान के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई हैं. 

क्या हैं मामला

शिकायत में पीड़िता महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके परिवार द्वारा दहेज नहीं देने पर उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया और उसे फोन पर तलाक दे दिया. बता दें कि महिला और उसके पति का निकाह  साल 2016 में  हुआ था. उसका पति मूल रूप से मकान्दु, कुडु का रहने वाला है. जो फ़िलहाल  उसके साथ बालूमाथ धाधु ग्राम में रहता है.

दहेज़ में बाइक की  मांग

पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए महिला ने  बताया कि उनके शादी के कुछ दिनों बाद  तक दोनों के बीच सब कुछ अच्छा था.  उसका पति भी उसके साथ अच्छा बर्ताव करता था. लेकिन बीते कुछ दिनों से उसका बर्ताव बदल गया और उसने दहेज़ के नाम पर बाइक की मांग करना शुरू कर दिया. जब उसके ये इच्छा पूरी नहीं हुई तो उसने दूसरी शादी कर ली और फोन पर ही उसे तलाक दे दिया.

प्रताड़ना 

महिला ने बताया कि दहेज नहीं मिलने पर पति, ससुर कमाल खान और सास प्रताड़ित करने लगे थे. उसके साथ मारपीट और गालीगलौज करने के साथ ही उसे पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने की धमकी भी दी जाती थी.

 

Published at:02 Jan 2022 12:11 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.