गुमला ( GUMLA) - झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ ही गुमला जिला में भी कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है जिला के एसपी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पूरे जिले में सनसनी का माहौल बन गया है. इसके बाद एसपी ने उन लोगों से अपील की है जो उनके सम्पर्क में आये थे कि वे लोग भी अपना कोरोना जांच करवा लें ताकि किसी प्रकार की आगे परेशानी का सामना ना करना पड़े,एसपी के सम्पर्क में रहने वाले लोगो की जांच के बाद अब तक अन्य चार लोगों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी है एसपी के आवास और कार्यालय में काम करने वाले सभी लोगो की जांच की जा रही है वही कार्यालय और आवास को सेनेटाइज करने की करवाई चल रही है .एसपी द्वारा आम लोगों से कोरोना को लेकर अलर्ट रहने की अपील की गई है. ताकि जिला के लोगों को कोरोना से बचाया जा सके. उन्होंने आम लोगों से मास्क पहनने के साथ ही सेनेटाइजर का उपयोग और डिस्टेंस मेंटेन करने की अपील की है।
गुमला एसपी समेत पांच पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव, आवास व कार्यालय के सभी पुलिस कर्मियों की जांच जारी

Published at:01 Jan 2022 07:03 PM (IST)
Tags:News