☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पिकनिक मनाने आए युवक की भीम बराज में डूबने से मौत

पिकनिक मनाने आए युवक की भीम बराज में डूबने से मौत

पलामू (PALAMU) मोहम्मदगंज थाना के पर्यटक स्थल भीम चूल्हा पर पिकनिक मनाने आए 23 वर्षीय युवक धीरेन्द्र कुमार की डूबने से मौत हो गई. शव को गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया है. मोहम्मदगंज पुलिस ने घटना स्थल से युवक का वस्त्र और चप्पल भी बरामद किया है. मृतक युवक धीरेन्द्र कुमार उंटारी थाना के भदुमा गांव का निवासी है. डूबने की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है. परिजन भी भीम चूल्हा स्थल पहुंच गए हैं.

शव को निकालने का काम जारी 

घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अजय केरकेट्टा सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रविरंजन कुमार घटनास्थल पर मौजूद हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया है. घटना स्थल पर लोगों की काफी भीड़ है. पुलिस भजनिया गांव के गोताखोरों की तत्काल मदद लेकर शव को  निकाली. पिकनिक मनाने के किए भीम चूल्हा स्थल पर मौजूद लोगों ने दुःख व्यक्त किया है. घटना से पिकनिक सपॉर्ट भीम चूल्हा स्थल पर धीरे धीरे लोगों की भीड़ छट गई है.

रिपोर्ट : ज़फर हुसैन (पलामू)

 

Published at:01 Jan 2022 05:35 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.