✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सर्विस राइफल से खुद को गोली मार सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:39:45 AM

लोहरदगा ( LOHARDAGA) - अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार के चैनपुर पिकेट पर पदस्थापित सीआरपीएफ 158 बटालियन के जवान दिलीप कुमार पिता छोटे लाल ने आज खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, इस संबंध में बताया गया कि  संतरी ड्यूटी करने के पश्चात कांस्टेबल दिलीप कुमार ने लंच किया,लंच करने के पश्चात यह अपने बेड पर आकर सो गए, बाकी जवान पिकट की साफ सफाई में जुट गए, इसी बीच गोली चलने की आवाज जवानों को सुनाई पड़ी,जब दौड़कर पिकेट के अंदर गए तो पाया कि कांस्टेबल दिलीप कुमार ने अपने इंसास से खुद के जबड़े के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली, कांस्टेबल दिलीप कुमार ने इंसान को पैर में दबाकर नीचे से अपने गर्दन में गोली मारने का काम किया, गोली सिर के तरफ से बाहर की ओर निकल गया, जवानों ने तुरंत जवान को सदर अस्पताल लाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, बताया गया मृतक कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार उतर प्रदेश के गंगानगर का रहने वाला था, इस घटना के पीछे क्या वजह है स्पष्ट नहीं हो पाई लेकिन बताया जा रहा है कि मानसिक दबाव की वजह से जवान ने अपने ही इंसास से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, आत्महत्या की पुष्टि सीआरपीएफ कमांडेंट ने की,शव का लोहरदगा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद इनके पैतृक गांव गंगानगर भेज दिया गया है 

 

रिपोर्ट :  गौतम लेनिन,लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.