✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ट्रक और पिकअप की टक्कर में तीन मजदूरों की मौत, छह घायल

BY -
Zafar  Palamu
Zafar Palamu
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:05:57 AM

पलामू ( PALAMU ): शहर के मेन रोड एनएच 98 स्थित मध्य विद्यालय के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित ट्रक ने मजदूर को ले जा रहे पिकअप वैन में टक्कर मार दी जिससे पिकअप पर सवार तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई . जबकि 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये.   जिन्हें सीएचसी में प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए मेदनीनगर रेफर कर दिया गया है . मृतकों में पाकी थाना के जीरो गांव निवासी कालू कुमारी रीता कुमारी तथा कमलेश भुईया शामिल है . जबकि बसंती कुमारी नीलम कुमारी बिंदेश्वर सिंह बबलू भुइयां विनोद भुइयां तथा सूरज बिहारी सिंह को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार उक्त सभी मजदूर बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत ओबरा थाना के सिहोरा गांव से धान काट कर पिकअप बीआर 26 जीए 2268 से अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी उक्त स्थान पर छतरपुर से औरंगाबाद की ओर केला लाद कर जा रहे ट्रक बीआर 26 जीबी 4812 ने अनियंत्रित होकर पिकअप में टक्कर मार दी. वही टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी पर जाकर वह ट्रक बिजली खंभे से टकराते हुए पलट गई. उधर इस घटना की सूचना होते ही आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में इकट्ठा होकर घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया. वहीं सूचना के बाद बीडीओ जयप्रकाश नारायण सीओ वासुदेव राय थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास दल बल के साथ पहुंचकर राहत और बचाव कार्य चलाया. इस दुर्घटना के बाद एनएच 98 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई . कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही . घटना के बाद स्वजनोंं का रो-रोकर बुुुरा हाल है .

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.