✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नये साल में जश्न की तैयारी पुलिस के लिए चुनौती, मटन दुकान से 4 बकरे और 30 हजार नगदी लूट ले गए बदमाश

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:47:17 PM

धनबाद ( DHANBAD) -  लीजिये ! धनबाद में अब बकरे की लूट. हा -जी आपने बिलकुल सही सुना. धनबाद के भूली बाईपास रोड स्थित बबलू मटन शॉप दुकान में बीती रात बदमाशों ने दुकान के बुजुर्ग कर्मचारी को कब्जे में लेकर चार बकरा सहित ₹30000 नगद  ले गए.  भुक्तभोगी दुकानदार ने बताया कि एक बुजुर्ग कर्मचारी दुकान में सोया हुआ था. आधी रात के बाद बदमाशों ने पहले   दुकान का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा नहीं खुलने पर  दुकान की  छत तोड़कर  दुकान में  प्रवेश किया और  कर्मचारी को कब्जे में लेकर चार बकरा सहित नगद ₹30000 और दुकान में रखे कुछ और सामान भी ले गए.  हो हल्ला होने से बगल के पड़ोसी की नींद खुली  तो उसे भी अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर चुप करा दिया.   जानकारी मिलते ही धनबाद  थाना  पुलिस पहुंची और छानबीन की.  बता दे कि धनबाद में इन दिनों अपराध की घटनाए एक बार फिर सिर उठाने लगी है.

 
रिपोर्ट ; सत्यभूषण सिंह, धनबाद
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.