✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सड़क पर उतरे धनबाद के कपड़ा कारोबारी, GST बढ़ाने का कर रहे विरोध

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:30:27 PM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के कपड़ा कारोबारी आज सड़क पर हैं.  संघ के निर्देश पर दो  घंटे तक कारोबार बंद रखने के बाद काला बिल्ला लगाकर दुकानदारी कर रहे हैं और  सरकार के निर्णय का खुलकर विरोध कर रहे हैं.  कपड़े पर जीएसटी 5% से बढ़ा  कर 12% करने का कारोबारी विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह कपड़ा व्यवसाय को मारने की साजिश है.  छोटे छोटे दुकानदारों की दुकानदारी बंद कर सरकार पूंजीपतियों को मदद के लिए यह सब काम कर रही हैं.  

सूती कपड़े पहले से ही 30% महंगे

कारोबारी चिरंजी लाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान में सूती कपड़े पहले से ही 30% महंगे हो चुके हैं. ऊपर से जीएसटी 5 से बढ़ाकर 12% करने पर धंधा चौपट हो जाएगा.  हम लोग सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हैं.  सरकार पर उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखकर कोई निर्णय नहीं किया जा रहा है, नतीजा है कि कारोबारी परेशान हो रहे हैं.  खरीदार घटने से व्यवसाय चौपट हो रहा है.

पूंजी  डूबने का बढ़  गया है खतरा

पूंजी डूबने का खतरा मंडराने लगा है, वहीं प्रभात सुरोलिया  ने कहा कि कपड़ा व्यवसायी संघ के निर्णय के अनुसार आंदोलन किया जा रहा है.  सरकार टैक्स बढ़ा रही है लेकिन उसका असर व्यवसाय और गरीब एवं मध्यम वर्गीय लोगों पर क्या पड़ेगा, इसका आकलन नहीं कर रही है.  बहुत सीधी बात है कि जो चीज महंगी होगी, उसका डिमांड घट जाएगा,  कपड़ा के ऊपर  12 परसेंट जीएसटी लग जाने से और महंगा हो जाएगा फिर खरीदार रहेंगे ही नहीं तो व्यवसाय कैसे चलेगा.  उन्होंने कहा कि आगे संघ का जो निर्देश मिलेगा, उसके अनुरूप आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी.

रिपोर्ट ; सत्यभूषण, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.