✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पर्यटन स्थलों पर उमड़ रही सैलानियों की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:59:16 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA)- लोहरदगा जिला के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ जुटने लगी है.  इन स्थानों पर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम भी किया गया है. लोग सपरिवार इन पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर नववर्ष का स्वागत कर रहे हैं. 

पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

जिला के पर्यटन स्थल मुगलदाहा झरना, लावापानी,देवरिया,नंदगांव बगरू हिल सहित विभिन्न स्थानों पर सपरिवार पहुंच रहे हैं. कोविड-19 से सुरक्षा के दृष्टिकोण को पूरी तरह से अपनाते हुए नव वर्ष के स्वागत में लोग जुटे हुए हैं. खुशियां इस प्रकार जाहिर की जा रही है जैसे लंबे वक्त के बाद इन्हें खुली हवा में सांस लेने का मौका मिला है. एसपी प्रियंका मीणा के निर्देश पर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है. साथ ही पर्यटकों से भी अपील की गई है कि राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नव वर्ष का उत्साह और उमंग लोग कायम रखें. इसके साथ ही अपनी और अपने बच्चों और परिवार की सुरक्षा का भी ख्याल रखें.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.