✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

करोड़ों के ब्राउन शुगर के साथ एक धराया

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 6:53:03 PM

चतरा (CHATRA) - पुलिस को अफीम तस्करों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने करीब 460 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. दरअसल चतरा के एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव में ब्राउन शुगर बेचने की तैयारी में एक तस्कर जुटा हुआ है. इसी सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. जिसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव से 460 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है.

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव के जोधन यादव के घर से ब्राउन शुगर जब्त किया है. एसडीपीओ अविनाश कुमार के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत काफी ज्यादा है. एक अनुमान के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में 460 ग्राम अफीम की कीमत तकरीबन एक करोड़ रुपए हैं. पुलिस ने इस मामले में राजपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया है. राजपुर थाना के कांड संख्या 101/ 21 के तहत आईपीसी की धारा 21, 25, 27 a और एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है. गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्कर को जेल भेजा गया है.

रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.