✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सरकार की उपलब्धियों पर रघुवर दास ने उठाए सवाल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:01:23 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - राज्य के हेमंत सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल को भाजपा ने झूठ और लूट के दो वर्ष करार दिया है. साथ ही हेमंत सरकार के दो साल झारखंड बेहाल का नारा भी दिया है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कही. उन्होंने कहा, कि वे भी पांच वर्ष तक सरकार के मुखिया रहे हैं. उस वक्त वर्षगांठ मनाने के लिए लाखों लाख रुपये खर्च नहीं किया करते थे. बल्कि मीडिया के माध्यम से अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते थे. साथ ही उन्होंने कहा, कि चुनाव के पहले ढेरों वायदे जनता से किये थे, लेकिन दो वर्षों में एक भी वायदा पूरा नही किया गया. उन्होंने कहा, कि झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस के दिन राज्य के मुख्यमंत्री ने पांच लाख नौकरी देने अन्यथा राजनीति से इस्तीफा देने की बात मीडिया के समक्ष कहा था, और उसके अनुसार अब उन्हें राजनीति से इस्तीफा दे देना चाहिए.

इन मसलों पर खिंचाई

कोरोना काल के दौरान भी राज्य सरकार गहरी नींद में थी, जिसपर उच्च न्यायलय ने कई बार सरकार की खिंचाई की और कई मामलों पर संज्ञान लिया. रूपा तिर्की हत्या मामले में राज्य सरकार के ढुलमुल रवैये के बाद न्यायलय ने इसपर संज्ञान लिया और मामले की सीबीआई जांच शुरू हुई. युवाओं को रोज़गार नहीं मिला, न ही बेरोजगारी भत्ता दिया. उल्टे रोजगार छीन लिया. जबकि जब राज्य में भाजपा की सरकार थी. तब पहले दो वर्ष में ही 31 हजार सरकारी नियुक्तियां हुई थीं. सहायक पुलिस की नियुक्ति उनकी सरकार ने की थी और उन्हें भी हेमंत सरकार ने बाहर कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, कि ये सरकार केवल तुष्टिकरण की राजनजती की राह पर चल रही है, जिसका उदारहण विधानसभा भवन में नामज कक्ष आबंटित किया जाना था. साथ ही नियोजन नीति में हिंदी भाषा को भी इस सरकार ने बाहर कर दिया और उर्दू को शामिल कर दिया. राज्य में दो वर्ष के अंदर 400 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं. साथ ही वृद्धा पेंशन भी लोगों को नहीं मिल रहा है. पूर्व सरकार ने मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना के तहत 400 बीमारियों का इलाज होता था, लेकिन हेमंत सरकार ने अब इस योजना में केवल 4 बीमारियों को शामिल किया है. प्राकृतिक संसाधनों की लूट भी इस सरकार में चरम सीमा पर है. उन्होंने सभी क्षेत्र में राज्य सरकार को पूर्णतः विफल बताया. साथ ही मुख्यमंत्री को अक्षम और सारे मंत्रियों अपरिपक्व बताया.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.