✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में पूर्व मंत्री लुईस मरांडी बैठीं धरने पर, यह है मामला

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:57:16 AM

दुमका (DUMKA) : आज गुरुवार को पूर्व मंत्री लुईस मरांडी दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के बाहर धरने पर बैठ गई. दरअसल, कल शाम मुफस्सिल थाना के दसोराय के समीप ऑटो और ट्रक की टक्कर हुई थी. इस घटना में ऑटो सवार दो महिला की मौत हो गई थी, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे. आज सुबह पूर्व मंत्री लुईस मरांडी घायलों से मिलने फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुंची तो उन्हें पता चला घायलों का बेहतर इलाज नहीं चल रहा है. उन्हें दवाई भी बाहर से लानी पड़ती है. अस्पताल की कुव्यवस्था तथा सरकार से मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठीं. बाद में एसडीओ महेश्वर महतो और सदर अंचलाधिकारी जामुन रविदास अस्पताल पहुंचे और धरना को समाप्त करवाया.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.