✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सरकार की दो साल पूरे होने पर कोल्हान को भी मिला करोडों का सौगात

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:59:13 AM

जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) - हेमंत सरकार 2 वर्ष पूरे होने पर राज्य भर में कार्रक्रमों का आयोजन कर रही है. जमशेदपुर के साकची के टैगोर सोसाईटी सभागार में आज खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मंत्री मिथिलेश ठाकुर शामिल हुए. इस दौरान लाभुकों के बीच उन्होंने परिसंपत्तियों का वितरण किया. साथ ही उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. कार्यक्रम में डीसी सूरज कुमार और अन्य अधिकारियों के अलावे जुगसलाई, घाटशिला और बहरागोड़ा के विधायक भी मौजूद थे. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर कार्य हो रहा है.

हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर सरायकेला जिले में करोड़ों की योजनाओं की सौगात

 इन दो वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने पेश करने तथा सरकार के द्वितीय वर्षगांठ को यादगार बनाने को लेकर आज सरायकेला जिला में विकास मेला परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया. टाउन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, डीसी अरवा राजकमल समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी व आम जनता ने हिस्सा लिया. रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के समापन के बाद जिले में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस दौरान जिलेवासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात मिली. वही कई दर्जन लाभुकों के बीच लाखों की परिसंपत्ति का वितरण किया गया. इस मेला के दौरान जलापूर्ति,सड़क, आवास, कोल्ड स्टोरेज, पुल जैसे कुल 577.73 करोड़ की 128 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. जबकि विभिन्न योजनाओं के 68 लाभुकों के बीच 32.18 लाख रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इस मेला में सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित करने तथा लोगों को जागरूक करने हेतु विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे. साथ ही कृषि उत्पादों के प्रदर्शन हेतु एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी. जिसमें गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर किसानों के विभिन्न उत्पादों का अवलोकन कर हौसला अफजाई की. कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में डीसी अरवा राजकमल ने कहा कि यह एक यादगार लम्हा है. जब सरकार के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस यादगार लम्हों को चार चांद लगाने हेतु और लोगों को सौगात देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित की गई है. इस कार्यक्रम में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास हुआ. जबकि विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को लाभ का वितरण किया गया. वही अपने संबोधन में ईचागढ़ विधायक सविता महतो तथा खरसावां विधायक दशरथ गगराई ने हेमंत सरकार के 2 साल के कार्यकाल को स्वर्णिम काल बताया. साथ ही उन्होंने इस दौरान जनता के अधिकतर समस्याओं के निराकरण का भी दावा किया.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर / विकास कुमार, सरायकेला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.