✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दस सालों से धनबाद कांग्रेस कार्यालय में लटका है ताला, जानिए किसके हाथ में कुंजी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:00:59 AM

धनबाद (DHANBAD) : धनबाद में कांग्रेस स्थापना दिवस कॉंग्रेस भवन भवन की बजाय जिला परिषद के निरीक्षण भवन में मनाया गया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि धनबाद के जिला कांग्रेस कार्यालय में पिछले दस सालों से ताला लगा हुआ है. इसे लेकर तमाम कॉंग्रेसी नेताओं में रोष देखा गया. सभी की यही मांग है कि जिला कांग्रेस कार्यालय को जल्द से जल्द खोला जाए. जहां पार्टी के दफ़्तर बंदी व उदासीनता पर अपनी ओर से सफ़ाई देते हुए झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि वे कार्यालय खुलवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी.

DDC के कारण बंद है कांग्रेस प्रदेश कार्यालय  

कांग्रेस के वरीय नेता सह जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार सिंह ने जिला परिषद की वर्तमान कमेटी व डीडीसी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि धनबाद में अगर कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में ताला लटका हुआ है तो उसकी मुख्य वजह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी हैं. ये मामला हाईकोर्ट का नहीं सिर्फ भाड़ा निर्धारण से जुड़ा है.  जब उसी आदेश के आधार पर दूसरे संस्था वह होटल खुल सकते हैं तो फिर धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय व इंटक कार्यालय क्यों नहीं खुल सकते हैं. इसलिए इस मुद्दे पर डीडीसी के कार्यालय के पास धरना दिया जाना चाहिए. वहीं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भी बंद दफ़्तर को खुलवाने में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है. इधर कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आज देश को बचाने के लिए एक बार फ़िर कांग्रेस की ज़रूरत है. इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि देश का हर वर्ग कांग्रेस की वापसी का इंतेजार कर रहा है. कांग्रेस सबको जोड़ती है, भाजपा की तरह तोड़ती नहीं है.

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्युरो हेड(धनबाद)

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.