लोहरदगा(LOHARDAGA)- सदर थाना क्षेत्र के नवारी पारा निवासी के एक नाबालिग युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले को लेकर एएसआई अर्पणा कुमारी ने बताया कि मृतक युवक शिवम उर्फ शुवम पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजार रहा था.
डेंड्राइड नशे का था आदी
पूरे मामले को लेकर 28 दिसंबर को देर शाम युवक ने अपने ही घर में बेल्ट से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता सरोज उरांव ने बताया कि शिवम की आत्महत्या के पीछे किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं है. वेटर का काम करने वाला युवक शिवम पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान था. मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से उसने यह कदम उठाया है. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले को लेकर ये जानकारी भी दी गई कि कुछ दिनों से युवक डेंड्राइड जैसे नशे का अभ्यस्त हो गया था.
रिपोर्ट : गौतम कुमार, लोहरदगा
