✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

ज़मीन कारोबारी पर बमबाजी के 5 आरोपी धराए, भारी मात्रा में तबाही के सामान बरामद

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:17:37 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : मानगो के ज़मीन कारोबारी और कई कांडों में जेल जा चुके गणेश सिंह की गाड़ी पर 23 दिसंबर को की गई बमबाज़ी मामले का जमशेदपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने कुल पांच अपराधियों शाहिद खान, दस्तगीर आलम, सज्जाद उर्फ टाडा, अहमद राजा और नीरज प्रसाद उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं मामले के मुख्य आरोपी रिजवान और अंकित फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. एसएसपी तमिल वानन ने प्रेसवार्ता करके ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस मामले में कुल 11 लोग शामिल हैं और बचे हुए लोग भी जल्द पकड़े जाएंगे.

ज़मीन विवाद के कारण की बमबाजी

एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी रिजवान और अंकित पहले गणेश सिंह के लिए ही काम करते थे. आगे चलकर मानगो में ज़मीन विवाद को लेकर 2020 में हुए सनकी यादव हत्याकांड में गणेश सिंह के परिजन के जेल जाने के बाद से रिजवान और अंकित का गणेश सिंह से ज़मीन विवाद हो गया था. रिजवान और अंकित ने पैसे देकर अपराधियों के साथ मिलकर बमबाज़ी की योजना बनाई और 23 दिसंबर को घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने अपराधियों के पास से देसी कट्टा, 315 बोर का कारतूस, 20 ग्राम विस्फोटक और 2 मोटरसाइकिल जब्त किया है.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, ब्युरो हेड(जमशेदपुर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.