✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कहीं प्रेमप्रसंग में तो नहीं मारा गया लोहरदगा का सुमित! जंगल में इस हाल में पड़ा मिला शव

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:12:21 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA) - सेन्हा थाना क्षेत्र के नीचे तुरियाडीह ग्राम के पास कुआं पतरा नाले में एक शव देखने के बाद गांव में हलचल मच गयी. घटना की सूचना चौकीदार को मिलते ही सेन्हा थाना को जानकारी दी गई. पुलिस ने शव की पहचान एकगुड़ी निवासी दिनेश उराँव के 18 वर्षीय पुत्र सुमित उराँव के रूप में की.

मोटरसाइकिल बरामद

जानकारी के अनुसार सुमित शुक्रवार शाम में अपने घर से निकल तुरियाडीह निवासी अपने रिश्तेदार नकुल उराँव के घर जाने की बात कह कर निकला था. वहीं नकुल उराँव ने बताया कि शनिवार शाम घर जाने के बात बोल निकला था. जबकि वह घर नहीं आया. मृतक का मोटरसाइकिल तुरियाडीह स्थित चौक पर शाम 7 बजे देखा गया था.

प्रेमप्रसंग का मामला

बता दें कि रविवार को गांव की महिला साल पत्ता तोड़ने जंगल गई तो उसकी नजर नाले में पड़ी. जहां एक शव को देख घटना की जानकारी गांव वालों को दिया. चौकीदार की सूचना पर सेन्हा थाना के एएसआई राजेश शर्मा, आयता खेस, पवन सुरीन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए मामले की तहकीकात में जुट गई. घटना के पीछे प्रेमप्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.