✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

19 साल के देवर ने की 23 साल की भाभी की हत्या, गांव वाले बोले-यह था मामला

BY -
Vikas Kumar  Saraikela
Vikas Kumar Saraikela
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:12:16 AM

सरायकेला (SARAIKELA) :  सरायकेला थाना के पाटा हेंसल गांव में एक हृदय विदारक घटना घटी. यहां एक देवर ने नशे में धुत होकर लोहे के धारदार हथियार के वार से अपनी ही भाभी की नृशंस हत्या कर दी. मृतका 23 वर्षीय फूलपति महतो अपने आंगन में ही थी. तभी आरोपी देवर 19 वर्षीय नरेश महतो ने लोहे के धारदार हथियार से उसके सर पर जोरदार वार किया.  उसकी भाभी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपी देवर नरेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है. उधर इस घटना के बाद मृतका के के परिजन सिंगपुर गांव से मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया. एक तरफ मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था तो दूसरी ओर वह ससुराल वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए काफी उग्र हो गए. मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने फिर मृतका के सास, ससुर तथा उसके पति को भी हिरासत में लेकर थाने ले गई और फिर मृतका के परिजनों को समझा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब तक हत्या का पुख्ता कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. इसको लेकर पुलिस की पूछताछ व अनुसंधान जारी है. हालांकि पुलिस प्रथमदृष्टया इसे प्रेम संबंध का भी मामला मान रही है. साथ ही साथ नशे में रहने के कारण आरोपी द्वारा अपने भाभी की हत्या करने की भी बात कही जा रही है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.