☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाइक पर CCL कथारा जारंगडीह खुली खदान में पहुंचे वर्दीधारी ने की फायरिंग, छोड़े पोस्टर, इलाके में दहशत

बाइक पर CCL कथारा जारंगडीह खुली खदान में पहुंचे वर्दीधारी ने की फायरिंग, छोड़े पोस्टर, इलाके में दहशत

बोकारो (BOKARO) जिला के बेरमो में CCL  कथारा जारंगडीह खुली खदान और रेलवे साइडिंग में अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई. जानकारी के अनुसार बीती रात बाइक सवार वर्दीधारियों ने इस घटना को दिया अंजाम दिया था. स्थानियों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर बोकारो पुलिस घटनास्थल पहुंची. वहीं मौके पर जांच के बाद बोकारो पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने की घटना की पुष्टि की.

मौजूद कर्मियों को धमकी

बता दें कि अपराधियों द्वारा मौके पर पोस्टर भी छोड़ा गया. पोस्टर में सीसीएल द्वारा जमीन अधिग्रहण के किसानों को उचित मुआवजा देने की बात कही गई. पोस्टर में निवेदक उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी एन एस पी एम न्यू सशस्त्र पुलिस मोर्चा लिखा गया है. मौके पर मौजूद कर्मियों को भी धमकाया गया है. वहीं खदान और उसके आस-पास खड़ी गाड़ियों के शीशे पर भी फायरिंग की गई.

माओवादियों का हाथ होने की आशंका

मामले की जानकारी देते हुए जिला एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा. हालांकि इस मामले में  माओवादियों का हाथ होने की भी आशंका जताई जा रही है.

Published at:28 Dec 2021 11:15 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.