✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

2 वर्ष में हेमंत सरकार विफ़ल साबित हुई, भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:40:45 AM

धनबाद(DHANBAD) - हेमंत सरकार के दो वर्ष के शासन में तमाम विफलताओं को लेकर सोमवार को राज्यव्यापी धरना दिया गया. धनबाद जिला भाजपा इकाई द्वारा आज रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

इस मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया कि सूबे में हेमंत सरकार के 2 वर्ष पूरे हो गए हैं. परंतु यह सरकार जन विरोधी साबित हुई है. अपनी चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता, किसानों की ऋण माफी, 100 यूनिट मुफ्त बिजली जैसे मुद्दों पर हेमंत सरकार झूठी साबित हुई है. जबकि राज्य में तबादले का कारोबार सरकार द्वारा चलाया जा रहा है.  आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर अपनी जेब भरने में हेमन्त सरकार लगी हुई है. राज्य में विधि-व्यवस्था और विकास बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है. ऐसे में हेमंत सरकार के 2 साल पूरे होने पर सरकार अपनी पीठ खुद ब खुद थपथपाने में लगी है, यह राज्य की जनता अच्छे तरीके से समझ चुकी है.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.