✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा की रिपोर्ट कार्ड में सरकार फेल, लाउडस्पीकर बजाने पर कार्यकर्ता और एसडीओ में नोंकझोंक

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:45:07 PM

दुमका (DUMKA) - 29 दिसंबर को वर्तमान झारखंड सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो जाएगा. राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा की नजर में वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार का 2 वर्षों का कार्यकाल कैसा रहा, इसे बताने के उद्देश्य से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक जिला मुख्यालय में भाजपा का धरना कार्यक्रम आयोजित था. दुमका के पुराना समाहरणालय परिसर में धरना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीओ को आवेदन भी दिया था. आज धरना शुरू होते ही एसडीओ महेश्वर महतो धरना स्थल पर पहुंच गए और साउंड सिस्टम की आवाज कम करने का निर्देश दिया. एसडीओ का यह निर्देश भाजपा कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरा. भाजपा कार्यकर्ता और एसडीओ के बीच इस बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई. बाद में साउंड सिस्टम की आवाज कम की गई. उसके बाद एसडीओ धरना स्थल से वापस चले गए और भाजपा का धरना जारी रहा.

इस बाबत भाजपा नेताओं का कहना है कि धरना को लेकर एसडीओ को ज्ञापन देकर अनुमति ली गई थी और जहां तक साउंड सिस्टम की आवाज तेज रहने की बात है तो उसके लिए धरना स्थल पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी. यह आपत्ति दंडाधिकारी के माध्यम से दर्ज करानी चाहिए. भाजपा नेता का आरोप है कि राज्य सरकार के इशारे पर जिले में अधिकारी कार्य कर रहे हैं और सरकार यह नहीं चाहती है कि उसकी खामियों को उजागर किया जाए और आज धरना स्थल पर एसडीओ का पहुंचना यही दर्शाता है कि सरकार विपक्षी की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन भाजपा इससे डरने वाली नहीं है.

सोरेन सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल हुआ पूरा

दरअसल 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो जाएगा. 2 वर्षों के कार्यकाल में सरकार द्वारा लिए गए जनविरोधी निर्णय को उजागर करने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्येक जिला मुख्यालय में धरना का आह्वान किया था. उसी कड़ी में आज दुमका के पुराना समाहरणालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ता धरना पर बैठे थे. धरना में पूर्व मंत्री लुईस मरांडी भी शामिल हुई. वक्ताओं ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया. उन्होंने कहा कि राज्य में लूट खसोट मची हुई है. भ्रष्टाचार चरम पर है. लूट और झूठ की यह सरकार है. यह सरकार आम जनता त्रस्त है.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.