✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मां ने डांट लगाई तो कमरे में बंद हो गई बेटी, फिर खिड़की से धुंआ निकलते देख दौड़ा पूरा गांव

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:29:44 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA) : झारखण्ड के लोहरदगा में केरोसिन डालकर एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली. यह घटना जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित हेसवे गांव के नवा टोली की है. यहां रंजन नायक की नाबालिग बेटी अमरीका कुमारी ने रविवार को शरीर में केरोसिन डालकर की आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह सेन्हा थाना पुलिस को दी.  मौके पर पहुंची सेन्हा थाना पुलिस की टीम शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक लड़की नंदलाल उच्च विद्यालय के 10वीं वर्ग की छात्रा थी. उसकी मां अनिता देवी पढ़ाई आदि के लिए डांट-फटाकर लगाई थी. जिसके बाद वह घर में एक कमरे में गई और दरवाजा बंद कर  लिया. कुछ समय बाद रंजन नायक के घर से धुंआ निकलता देखकर ग्रामीण उसके घर की ओर दौड़े. घर का दरवाजा बंद देखकर लोग रंजन नायक के घर की दीवार तोड़ कर कमरे तक पहुंचे. कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि बच्ची जली हुई अवस्था में पड़ी हुई है.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.