✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरकार की सद्बुद्धि के लिए देवघर में हवन यज्ञ, विपक्ष ने बाबा से की यह मांग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:28:02 PM

देवघर (DEOGHAR)- 29 दिसंबर को झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार का दो वर्ष पूरा होने जा रहा है. इन दो वर्षों के हेमंत सरकार कार्यकाल को भाजपा वादा खिलाफी की सरकार बता रही है. हर मोर्चे पर विफल हेमंत सोरेन की सरकार को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से देवघर में भाजपा द्वारा यज्ञ और हवन का आयोजन किया गया.

हेमंत सोरेन को सद्बुद्धि देने की कामना

स्थानीय वीआईपी चौक के समीप जिला अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नारायण दास की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित होकर यज्ञ और हवन में शरीक हुए. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन और यज्ञ हुआ. इस दौरान हेमंत सोरेन सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए बाबा बैद्यनाथ से कामना की गई. इस मौके  विधायक नारायण दास ने कहा कि इन दो साल में वर्तमान सरकार ने बेरोजगारी को बढ़ाया है. किसान हित में कोई काम नहीं हुआ. भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला. बालू का अवैध खनन लगातार हो रहा है. कानून व्यवस्था दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.  बिजली की बद से बदतर स्थिति हुई. विधायक ने कहा कि जब तक सरकार का ध्यान जनता पर नहीं होगा, तब तक भाजपा द्वारा सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा. इस कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे. 

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.