☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रफ्तार ने लील ली एक की जान, एक की हालत नाजुक

रफ्तार ने लील ली एक की जान, एक की हालत नाजुक

लोहरदगा (LOHARDAGA) - सदर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक पानी टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सेन्हा निवासी रविंद्र उरांव के रूप में की गई है.  

लोहरदगा कुडू रांची सड़क जाम

जानकारी के मुताबिक बाइक पर दो युवक और एक युवती सवार थे.  टक्कर के बाद दोनों युवक बाइक से सड़क में ही गिर गए. युवती बाल बाल बच गयी. दूसरे युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है. बाद में बेहतर इलाल के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. दुर्घटना इतना दर्दनाक थी कि टैंकर का चक्का सिर पर ही चढ़ गया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव और घायल को एंबुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया. इस घटना के बाद लोहरदगा कुडू रांची सड़क जाम है. अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने बताया कि सड़क की साफ सफाई कराने के बाद रास्ता क्लियर कर दिया जाएगा.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Published at:27 Dec 2021 11:49 AM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.