✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेसहारा और असहाय छात्रों के बीच स्मार्ट फोन का वितरण

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:11:30 AM

चतरा(CHATRA): प्राइवेट और बड़े स्कूलों के बच्चों की तरह ही अब चतरा के सामर्थ्य विद्यालय के बच्चे भी डिजिटल युग में अपने स्मार्टनेस का लोहा मनवा सकेंगे. कल्याण विभाग द्वारा संचालित सरकारी सामर्थ्य विद्यालयों में अध्ययनरत बेसहारा और असहाय बच्चों को स्मार्ट बनाने का जिम्मा चतरा पुलिस ने पूरी तरह उठा लिया है. 
झारखंड पुलिस के द्वारा सकारात्मक प्रयास 
 यहां पढ़ने वाले नक्सल और अन्य हिंसा के शिकार बच्चे समेत अन्य जरूरतमंद बच्चों के बीच स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है. ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खुद को पाने वाले सामर्थ्य विद्यालय के बच्चे भी अब स्मार्टफोन की मदद से ऑनलाइन क्लास कर सकें. झारखंड पुलिस ने बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने का बेहतर सकारात्मक प्रयास किया है. इसी कड़ी में चतरा जिला मुख्यालय स्थित पकरिया इलाके में संचालित कल्याण विभाग के सामर्थ्य विद्यालय के लगभग चार दर्जन बच्चों के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया गया. 

जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच स्मार्ट मोबाइल फोन का वितरण 
डीजीपी नीरज सिंहा की अनोखी सोच को अमलीजामा पहनाते हुए चतरा पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत पुलिस उपकरण बैंक के माध्यम से गरीब और बेसहारा मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच स्मार्ट मोबाइल फोन का वितरण किया है. इस मौक पर डीसी अंजलि यादव ने कहा कि पुलिस ना सिर्फ आपको सुरक्षा प्रदान करने के लिए है बल्कि आपके जीवन को कैसे आसान बनाया जाए इसपर भी पुलिस काम कर रही है. पुलिस को आपके सहयोग की जरुरत है.  अपराध, अंधविशवास, नक्सलवाद को दूर करने में जनता का सहयोग बहुत जरूरी है. पुलिस आपकी सेवा के लिए है आप पुलिस पर विश्वास बनाएं रखें.

डीएमएफटी फंड का उपयोग शुरू 
डीसी ने कहा कि पुलिस के सहयोग से जिला प्रशासन डिजिटल युग में मोबाइल के अभाव में शिक्षा से वंचित हो रहे गरीब और जरूरतमंद बच्चों को सशक्त और स्मार्ट बनाने के उद्देश्य से डीएमएफटी फंड का भी उपयोग करना शुरू कर दिया है. इसके तहत जिले के कई विद्यालयों को चिन्हित कर वहां लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर की व्यवस्था की जा रही है. वहीं एसपी राकेश रंजन ने कहा कि डिजिटल युग में उपकरण की कमी गरीब मेधावी बच्चों के लिए शिक्षा में बाधा उत्पन्न ना करे इसलिए पुलिस ने यह एक प्रयास किया है. यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा. समाज अगर शिक्षित होगा तो देश के विकास में यही सबसे बड़ी ताकत बनेगी. समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने डिजिटल उपकरण हमें दिया, हम ये उपकरण उनतक पहुंचा रहे हैं जिनमें पढ़ने की ललक है और उपकरण की कमी है. जनता के सहयोग से यह उपकरण बैंक आगे भी चलता रहेगा. 

रिपोर्ट: संतोष कुमार , चतरा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.