✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची प्रेस क्लब चुनाव का मतदान , नतीजे कल होंगे घोषित

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:02:18 AM

रांची(RANCHI): रांची प्रेस क्लब चुनाव का मतदान खबर लिखने तक जारी  है. प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदों के लिए काफी दिनों से चल रहा शोर शराबा इस मतदान के बाद थम जाएगा. मतदान सुबह नौ बजे से लेकर शाम के चार बजे तक चलेगा. वहीं मतों की गिनती 27 दिसंबर को होगी,मतों की गिनती के बाद   परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी.  

मोबाईल आदि ले जाने पर लगाई गई है पाबंदी

निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशों के मुताबिक वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले सदस्य को अपने साथ मोबाइल लेकर जाने पर रोक लगाई गई है. सदस्यों को रांची प्रेस क्लब द्वारा जारी पहचान पत्र साथ में रखना होगा, जिससे वह वोटिंग कर सकें. इसके अतिरिक्त कोविड-19 निर्देश के मुताबिक सभी लोगों को मास्क लगाकर वोटिंग करना अनिवार्य है. चुनाव नियमों के मुताबिक प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश और प्रचार करने के लिए इजाजत नहीं दी गई है. बता दें कि नयी कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष के लिए तीन उम्मीदवार, उपाध्यक्ष के लिए पांच उम्मीदवार, सचिव के लिए तीन उम्मीदवार, सह सचिव के लिए सात, कोषाध्यक्ष पद के लिए चार और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 28 लोग चुनावी मैदान में खड़े हैं.

रांची प्रेस क्लब की स्थापना वर्ष 2017 में की गई थी, ताकि पत्रकारों के हितों में अच्छे से कार्य हो सके और उनकी समस्याओं से रांची प्रेस क्लब के पदाधिकारी गन रूबरू हो सके.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.