✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोगों की मद्द के लिए सामने आई निजी कंपनियां,कोरोना के दौरान मृत डाक्टरों के परिजनों सौपा गया 5-5लाख का चेक

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:07:19 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) -कोरोना की इस विभिष्का ने किसी को नही छोडा ,किसी के सर से मां बाप का साया छीन गया तो किसी मां की गोद सुनी हो गयी. जिसके बाद से उन्हे कई परेशानियों का समाना करना पड रहा हैं.ऐसे में  उनकी मदद के लिए सरकार के अलावे कई सामाजिक संस्थायें और निजी कंपनियां मदद को सामने आ रही हैं इसी कड़ी में जमशेदपुर के जिंजर होटल में Lions club of jamshedpur ने एक निजी फार्मा कंपनी के सहयोग से एक अत्यंत ही मार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें नम आंखों के बीच कोरोना से मृत 6 डाक्टरों श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिजनों को 5-5लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई.

अपनों की यादें

खरसांवा के दिवंगत डा. अमित कुमार की पत्नी डा. सारिका, बहरागोड़ा के दिवंगत डा. संदीप घोष की पत्नी डा.शंपा घोष, बोकारो के दिवंगत डा.अजय कुमार मुखर्जी की पत्नी डा. कल्पना मुखर्जी, बोकारो के ही दिवंगत डा.राजेंद्र कुमार झा की पत्नी डा. मंजुला झा, UCIL के दिवंगत डा.NFX बारा की पत्नी डा. नीलम तिर्की को पांच-पांच लाख का चेक प्रदान किया गया. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला के सिविल सर्जन डा. ए.के लाल बतौर मुख्य अतिथि और चीफ सर्विलांस आफिसर डा. साहिर पाल बतौर अतिथि उपस्थित रहे. वहीं Lions club of jamshedpur  के प्रेसीडेंट डा. रघुमोनी और रीजन चेयरपर्सन पूरबी घोष की इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर महती भूमिका रही. कार्यक्रम के दौरान कोरोना से मृत डाक्टरों के परिजन उन्हें याद कर फफक पड़े.

रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.