✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मारवाड़ी युवा मंच ने दिव्यांग और गरीबों के बीच कम्बल एवं व्हील चेयर का किया वितरण

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:02:24 PM

रांची(RANCHI) - शीतलहर व ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों लोगों को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा जोरार बस्ती नामकुम में कंबलों का वितरण किया गया.कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और संस्था के लोगों को धन्यवाद करते हुए भावुक हो गए.ठंड के इस मौसम में निराश्रितों, दिव्यांगों, वृद्धों एवं महिलाओं व बच्चों में सैकड़ों की संख्या में कम्बल,एवं गर्म टोपी आदि वितरित किये गये.इस कार्यक्रम के संयोजक अमित शर्मा और आशीष डालमिया थे.

 दिव्यांगों महिलाओं के बीच व्हील चेयर का वितरण 

मंच के सह सचिव अमित शर्मा ने कहा कि गरीबों की सेवा करना नर- सेवा नारायण सेवा के बराबर रहता है.हमारी कोशिश है कि हम ऐसे जरूरतमंद लोगों को इस कड़ाके की ठंड में उनके हिस्से की गर्माहट दे सकें.जरूरतमंदों की सेवा करना मंच का संकल्प और उद्देश्य है.कार्यक्रम में अध्यक्ष दीपक गोयनका,सचिव नीरज अग्रवाल,अमित चौधरी, विकाश अग्रवाल,अमित शर्मा,आशीष डालमिया,आदित्य मोदी एवं अन्य सदस्य शामिल हुए.

रिपोर्ट:रंजना कुमारी,(रांची ब्यूरो)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.