☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नए साल में बेफिक्र होकर आइए बाबा मंदिर, सुविधाओं की है तगड़ी व्यवस्था

नए साल में बेफिक्र होकर आइए बाबा मंदिर, सुविधाओं की है तगड़ी व्यवस्था

देवघर (DEOGHAR) : नया साल के पहले दिन देवघर स्थित बाबा मंदिर में  बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं.  मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है. इसी को लेकर शुक्रवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी धनंजय कुमार सिंह ने मंदिर सहित इसके इर्दगिर्द जगहों को निरीक्षण कर चल रही तैयारियां का जायजा लिया. डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी. साथ कि इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा.

दोनों डोज लेने वाले श्रद्धालुओं को ही  प्रवेश  

डीसी ने बताया कि जो श्रद्धालु कोविड 19 टीका का दोनों डोज़ ले लिए हैं, उन्हें ही मंदिर में  प्रवेश करने दिया जाएगा. इसके लिए पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. साथ ही ओमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा लोगों से घर में रहकर ही पूजा अर्चना करने की अपील की जा रही है. उपायुक्त ने बताया कि नया साल के दिन ज्यादा भीड़ बाबा मंदिर में उमड़ती है, इसे देखते हुए उस दिन शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था रहेगी. एसपी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि नया साल के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया कराया गया है. चल रही तैयारियां का जायजा लेने के दौरान डीसी,एसपी के साथ जिला के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे.

रिपोर्ट : ऋतु राज सिन्हा (देवघर )

Published at:24 Dec 2021 03:27 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.