✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अगर चतरा में गाड़ी चला रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:55:26 AM

चतरा (CHATRA) - अगर आप बगैर हेलमेट और शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. चाहें आप आम हों या खास, आपकी मामूली लापरवाही न सिर्फ जान पर भारी पड़ सकती है बल्कि हजारों का चालान भी भरवा सकती है.  दरअसल चतरा में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से परिवहन नियमों का सख्ती से पालन के उद्देश्य से स्पेशल चेकिंग ड्राईव लांच किया है.  

एक दर्जन सरकारी कर्मियों का चालान काटा 

इस अभियान के तहत बगैर हेलमेट, बगैर दस्तावेज और शराब पीकर ट्रिपल लोड वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भारी भरकम फाइन वसूली के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. डीटीओ ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से शहर के सबसे रिहायसी कहे जाने वाले समाहरणालय के मुख्य द्वार पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए सरकारी कर्मियों का चालान काट कर अपने इस महत्वाकांक्षी अभियान का आगाज कर दिया है. अभियान का उद्देश्य समाज के हर तबके चाहे वह सरकारी कर्मी हो या सिविलियन सभी से सख्ती पूर्वक परिवहन नियमों का पालन कराना है. ताकि लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए लोगों को परिवहन नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके. अभियान से पूर्व परिवहन पदाधिकारी ने शहर के चौक चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों से परिवहन नियमों का पालन करने का अपील भी की थी. बावजूद अपनी आदतों से लोग बाज नहीं आ रहे थे. ऐसे में समाहरणालय के मुख्य द्वार पर चेकिंग अभियान चलाकर डीटीओ ने करीब एक दर्जन सरकारी कर्मियों का चालान काटा. यह वैसे कर्मी थे जिनके पास या तो हेलमेट नहीं था या वे बगैर दस्तावेज वाहन का संचालन कर रहे थे. इस दौरान दर्जनों सिविलियंस से भी भारी भरकम फाइन वसूला गया. अभियान के दौरान कोई अपना रौब या पैरवी ना दिखा सके इसे लेकर डीटीओ ने ऑनलाइन चालान अभियान का भी शुरुआत कर दिया है. डीटीओ ने बताया कि आम लोगों के बीच परिवहन नियमों के अनुपालन की गंभीरता को दिखाने के उद्देश्य से अभियान की शुरुआत की गई है, जो 31 दिसबंर तक चलेगा. उन्होंने बताया कि अभियान में अभी और तेजी लाई जाएगी. 


रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.