✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नियुक्ति वर्ष के अंतिम सप्ताह में खुला सरकारी जॉब का पिटारा

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:43:17 AM

रांची (RANCHI) नियुक्ति वर्ष के अंतिम सप्ताह में झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग ने 956 पदों के लिए विज्ञापन निकाला है. विज्ञापन के अनुसार असिस्टेंट प्रशाखा पदाधिकारी के लिए 384 पद हैं. प्रखंड आपूर्ति के पदाधिकारी के लिए 245 पद, कनीय सचिवालय सहायक के 322 पद और 5 पद प्लानिंग असिस्टेंट पद के लिए विज्ञापन निकाला गया है. सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक और समकक्ष रखी गयी है. अभ्यर्थियों के लिए मैट्रिक, इंटरमीडिएट परीक्षा राज्य के विद्यालयों से उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखा गया है. स्थानीय रीति-रिवाज और भाषा का ज्ञान भी जोड़ा गया है.

उम्र सीमा

आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष निर्धारित  की गई है. असिस्टेंट प्रशाखा पदाधिकारी के लिए न्यूनतम उम्र की गिनती 1 अगस्त 2021 से की जाएगी. अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 रखी गयी है. SC  /ST के लिए 37 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 एवं 2 के लिए उम्र सीमा 37 वर्ष, OBC महिलाओं के लिए 38 वर्ष, अनुसूचित जनजाति पुरुष एवं महिलाओं के लिए 40 वर्ष अधिकतम उम्र सीमा  रखी गयी है. परीक्षा शुल्क 1000 रुपए है. ST/SC के लिए 250 रुपए परीक्षा शुल्क रखा गया है. 15 जनवरी 2022  के दिन 11  बजे से फॉर्म भरने की शुरुआत होगी. 14 फ़रवरी 2022  के रात 12  बजे तक फॉर्म भरने की अंतिम तारीख होगी. 

रिपोर्ट : रंजना कुमारी (रांची)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.