टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : रांची लोहरदगा ट्रेन (08687) अब सुबह 4:30 की जगह 5:30 में खुलेगी. डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने गुरुवार को हुई एक अहम बैठक के बाद इस बाबत जानकारी दी.
बैठक में कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में रांची रेल डिविजन ने अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया. इसी क्रम में हटिया-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन (18451) में 24 दिसंबर को सेकेंड क्लास स्लीपर में तीन अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे. 24 और 26 दिसंबर को थ्री टीयर एसी का एक अतिरिक्त कोच पुरी हटिया एक्सप्रेस (18452) में लगेगा. वहीं पुरी हटिया एक्सप्रेस (18452) में 25 और 27 दिसंबर को 3 टीयर एसी का अतिरक्ति कोच लगेगा.
.jpeg)