✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राष्ट्रीय निशानेबाज कोनिका की मौत का कारण कहीं गुजरात कनेक्शन तो नहीं ...

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:29:34 AM

धनबाद (DHANBAD) - राष्ट्रीय निशानेबाज कोनिका  लायक बहुत ही मजबूत लड़की थी, वह कभी भी ,किसी भी कीमत पर आत्महत्या नहीं कर सकती.  इस मामले की सीबीआई जांच ही दूध का दूध और पानी का पानी कर सकती है.  यह कहना है कोनिका लायक के पिता पार्थ प्रतीक लायक का. उन्होंने The Newspost ब्यूरो हेड अभिषेक कुमार सिंह से बात करते हुए खुलासा किया कि गुजरात के अहमदाबाद में 8 अक्टूबर को हुई प्रतियोगिता भी कोनिका के जीवन की एक मोड़ हो सकती है. उनका कहना है कि अहमदाबाद में नेशनल राइफल शूटिंग की प्रतियोगिता थी. जिसमें कोनिका ने हिस्सा लिया था. 

मैनुअल कार्ड में  स्क्रैच करने का आरोप किसने लगाया

प्रतियोगिता मैं कोनिका ने बहुत ही बेहतर प्रदर्शन किया था.  प्रदर्शन के बाद वह काफी खुश थी, इसी बीच जब वह होटल में आकर ठहरी  थी तो उसी रात  एसोसिएशन के किसी पदाधिकारी का फोन आया और कहा कि  मैनुअल कार्ड में तुमने स्क्रैच किया है, तुम प्रतियोगिता में फेल हो गई है.  वह काफी विचलित हो गई, कोनिका की मां भी साथ थी.  वहां उसका इलाज कराया गया फिर जब एसोसिएशन से संपर्क साधा तो कहा गया कि माफीनामा दो ,नहीं तो तुमको खेल से डिबार कर दिया जाएगा.  कोई रास्ता नहीं देख उसने निर्णय लिया और मजबूरी में लिख कर दिया कि मेरी कोई गलती नहीं है फिर भी मैं दबाव में माफी मांग रही हू , उसके बाद वह मां के साथ कोलकाता चली आई. 

गुजरात से आने के बाद वह सामान्य रहने लगी थी

घर वालों ने भी उसे बहुत समझाया और वह सामान्य रहने लगी और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैयारी करने लगी.  पिता ने प्रश्न किया कि जब पूरे देश में राइफल शूटिंग डिजिटल हो रही है तो भारत के प्रधानमंत्री के अपने प्रदेश गुजरात  (अहमदाबाद) में मैनुअल क्यों.  क्या गड़बड़ी करने के लिए ही गुजरात में प्रतियोगिता को मैनुअल रखा गया है, कोनिका का शव  15 दिसंबर को कोलकाता के बाली स्थित हॉस्टल के कमरे में पाया गया.  इस मौत को घरवाले संदेहास्पद मान रहे है.  वे यह मानने को तैयार नहीं है कि कोनिका  ने ख़ुदकुशी की है.  कोनिका के पिता के अनुसार 15 तारीख को दोपहर में उन्हें फोन आया, मकान का दरवाजा तोड़कर शव  को बाहर निकाला गया.  वह लोग भी कोलकाता पहुंचे, पुलिस ने एक सुसाइडल नोट की बात बताई, पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.  अब सवाल यह उठता है कि कोनिका जब अहमदाबाद की घटना के बाद सामान्य रहने लगी, कोचिंग करने लगी तो फिर उसने आत्महत्या क्यों की. 

आखिर आत्महत्या के पीछे का वजह क्या है. 

इधर कोनिका के माता -पिता 22 दिसंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक राज सिन्हा के प्रयास से मिले  और उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया.  मुख्यमंत्री को परिवार वालों  एक आवेदन भी दिया  है और सीबीआई जांच की मांग की है.  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोनिका  के परिवार वालों को आश्वस्त किया है कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे. उन्होंने डीजीपी को बुलाकर मामले को देखने को कहा, साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि वह बंगाल के मुख्यमंत्री ममता दीदी से बात करेंगे और कहेंगे कि हमारी बेटी को न्याय दिलाइये , अब देखना होगा कि सीबीआई जांच होती है या इस मामले को इसी तरह खत्म कर दिया जाता है.  लेकिन कुछ सवाल ऐसे हैं जो कि मौत पर संदेह तो पैदा करते ही है.  कोनिका का जन्म 28 नवंबर 1993 को हुआ था. वहीं 28 नवंबर को धनबाद में थी और सगे -संबंधियों के साथ जन्मदिन मनाया था.

4 दिसंबर को धनबाद से कोलकाता गई थी

हाल ही में 4 दिसंबर कोलफील्ड से वह कोलकाता गई थी, जहां जयदीप  ट्रेनिंग एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही थी.  उसके ट्रेनर थे जयदीप ,रूपक और मनोज. किराए के जिस हॉस्टल में वह रह  रही थी, उसकी मालकिन थी मुक्ति दीदी.  इधर कोनिका की माता- पिता ने शादी भी तय कर दी थी.  कोनिका  की माँ  बीना शर्मा लायक ने कहा कि शादी तय करने के पहले उससे पूछा गया था कि जिस जगह शादी तय हो रही है, उसे कोई कोई दिक्कत है तो बोले.  उसने सिर्फ एक ही शर्त रखी थी कि ससुराल वालों से पूछ लिया जाए कि शादी होने के बाद भी उसे खेलने की अनुमति मिलेगी तभी वह शादी करेगी.  ससुराल वालों से बात करने पर वे लोग उसे आगे खेलने देने को राजी हो गए.  फिर सब कुछ खुशी खुशी चल रहा था. कोनिका का जिस लड़के से शादी तय हुई थी वह मूल रूप से बिहार के गया जिले का रहनेवाला है. वर्तमान में सूरत के पीएफ ऑफिस में काम करता है. वह शादी को लेकर ख़ुश थी.

 माँ के साथ मिलकर की थी शादी की खरीदारी

10 दिसंबर को मां कोलकाता भी गई थी, मां के साथ उसने बनारसी साड़ी के साथ अन्य सामानों की खरीदारी की. अपनी बहन से बात की और बताया कि शादी के किस मौक़े पर  वह क्या पहनेगी और ससुराल वालों को किन-किन लोगों को क्या-क्या दिया जाएगा.  मां के साथ वह दक्षिणेश्वर मां काली का दर्शन भी किया. उसकी मां 11 दिसंबर को धनबाद लौट आई और उसके 4 दिन बाद ही सूचना मिली की उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है. मां का भी यही कहना है कि वह आत्महत्या नहीं कर सकती, कहीं ना कहीं उसके साथ कुछ गड़बड़ हुआ है. उसकी हत्या की गई है, तो आखिर हत्या किसने की ,क्यों की  और  नेशनल शूटर कोनिका के संदेहास्पद मौत में गुजरात कनेक्शन की क्या भूमिका है, उससे क्यों दबाव डालकर माफीनामा लिखवाया गया और अगर माफीनामा लिखवाया भी गया तो उसने यह लिखा कि उसकी गलती नहीं है फिर भी वह माफी मांग रही है तो इसे स्वीकार क्यों किया गया. बहुत सारे ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब जांच एजेंसी अगर खोजें तो मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकता है. 

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.