✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो नेता फूलचंद मंडल की स्कूल बस ने गर्भवती मां और बेटे को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:03:58 AM

धनबाद (DHANBAD) : गुरुवार को बरवाअड्डा के मुर्राडीह के समीप स्कूल बस की चपेट में आने से मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है. आक्रोशित लोगों ने बरवाअड्डा-टुंडी मुख्य सड़क को जाम कर दिया है. स्कूल बस पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के स्कूल की है. ग्रामीण रोड जाम कर फूलचंद मंडल को बुलाने की मांग कर रहे हैं.

यह है मामला

बरवाअड्डा के सिंबोसिस पब्लिक स्कूल नामक स्कूल बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी सड़क पार कर रहे मां और बेटे को बस ने अपनी चपेट में ले लिया. दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृत महिला पिंकी देवी 5 महीने की गर्भवती थी और अपना इलाज कराने के लिए बरवाअड्डा डॉक्टर के पास आई थी. वह केंदुआटांड बस्ती की रहने वाली बताई जा रही है. 


बस को फूंकने की कोशिश

 गुस्साए ग्रामीणों ने बस को फूंकने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण बस जलने से बच गई. बस में बच्चे भरे थे. बाद में लोगों ने किसी दूसरे वाहन से उन्हें घर भेजा. लोगों ने बस को कब्जे में ले रखा है. फूलचंद मंडल अभी झामुमो में है. इलाके में तनाव बना हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है.

 


 रिपोर्ट : अभिषेक कुमार, ब्युरो हेड, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.