✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जेजेएमपी उग्रवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, भारी मात्रा में बरामद हुआ तबाही का सामान

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:40:39 AM

लातेहार (LATEHAR) -  चंदवा थाना क्षेत्र के सेरक पंचायत के रूद-किता के समीप प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP और सुरक्षा बलों के बीच बुधवार रात कई घंटों तक मुठभेड़ हुई. दोनों ओर 150 राउंड से अधिक फायरिंग हुई. पुलिस को भारी पड़ता देख जंगल का फायदा उठा कर उग्रवादी भाग निकले. इसके बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बालों के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में जिंदा कारतूस साहित कई सामान बरामद किया है.

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि बालूमाथ पुलिस को क्षेत्र में जेजेएमपी उग्रवादियों के भ्रमणशील होने की खबर मिली थी. जिसके बाद पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही थी. अभियान के दौरान एरूद-किता में पुलिस का जेजेएमपी उग्रवादियों से सामना हो गया. दोनों के बीच 150 राउंड से अधिक फायरिंग हुई. पुलिस को भारी पड़ता देख जेजेएमपी के उग्रवादी जंगल का लाभ लेकर भाग निकले. जब पुलिस चंदवा थाना क्षेत्र के रुद गांव से गुजर रही थी तो उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया. पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई.  जिसके बाद जेजेएमपी के उग्रवादी पुलिस को भारी पड़ता देख भाग निकले.  पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा कारतूस समेत उग्रवादियों के दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की है. 


रिपोर्ट : मनोज कुमार, लातेहार

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.