दुमका भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने आज शाम शहर के धर्मस्थान मंदिर पहुच कर माँ काली की प्रतिमा को स्पर्श कर कसमें खाई
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम रघुवर दास ने धर्मस्थान मंदिर परिसर में टाइल्स लगवाने के लिए चार लाख रुपये दिए थे। वो रुपया मंदिर कमिटी के दीपक स्वर्णकार को रिसीव करा दिया।
क्या है मामला
दुमका भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने आज
हम आपको बता दें कि पूर्व सीएम रघुवर दास 17 दिसंबर को संताल परगना प्रमंडल के तीन दिवसीय दौरे पर आए थे। 17 दिसंबर को उन्होंने धर्मस्थान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर में लगे टाइल्स कार्य का लोकार्पण किया। दरअसल दुमका विधान सभा उपचुनाव के समय रघुवर दास ने धर्मस्थान मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर में टाइल्स लगाने की घोषणा की थी।
मंदिर कमिटी के सदस्य ने चौक चौराहे पर यह चर्चा शुरू कर दी कि रघुवर दास ने पूर्व जिलाध्यक्ष को मंदिर परिसर में टाइल्स लगाने के लिए 5 लाख रुपये दिए थे, लेकिन पूर्व जिलाध्यक्ष निवास मंडल ने मंदिर कमिटी को 4 लाख रुपये देकर एक लाख अपने पास रख लिया। बात पूर्व जिलाध्यक्ष निवास मंडल तक पहुची तो उन्होंने लोगों को भरोशा दिलाने के लिए धर्मस्थान मंदिर पहुच कर माँ काली की कसमें खायी। उन्होंने कहा कि मंदिर कमिटी के दीपक स्वर्णकार द्वारा राजनीतिक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
बहरहाल रघुवर दास ने पूर्व जिलाध्यक्ष को कितने रुपये दिए ये तो रघुवर दास ही बता सकते है, लेकिन जिस तरह मंदिर पहुचकर कसमें खाई गयी उससे जिले में भाजपा की किरकिरी हो रही है। दीपक स्वर्णकार भी भाजपा से जुड़े है और सांसद सुनील सोरेन के करीबी माने जाते हैं, वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष निवास मंडल पूर्व सीएम रघुवर दास के करीबी माने जाते है।
