✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रशासन का आश्वासन, बेफिक्र होकर गुमला में मनाएं नया वर्ष

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:24:37 AM

गुमला (GUMLA) : गुमला जिला के विभिन्न पर्यटन स्थल नए साल के स्वागत को लेकर तैयार हैं.  इन स्थलों की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है, लेकिन इन स्थलों पर सुरक्षा व्यावस्था सही हो, इसको लेकर लोग लगातार मांग कर रहे हैं. वहीं जिला के एसपी ने भी लोगों को पूरी तरह से सुरक्षित माहौल देने का भरोसा दिया है. 

नक्सलियों की गतिविधि करती है लोगों को परेशान 

गुमला जिला रांची से काफी नजदीक होने के कारण रांची के लोगों के लिए भी नए साल का जश्न मनाने का बेहतर विकल्प के रूप में नजर आता है. लोग इन स्थल की खूबसूरती को देखने के लिए आना चाहते हैं. जिला के सिसई का नागफेनी हो या फिर रायडीह का हिरदाह चाहे बिशुनपुर का कोयल नदी लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होता है. लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह से कुछ नक्सलियों की गतिविधि बढ़ी है, उससे सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़ा होता है. स्थानीय जानकर अजय किशोर नाथ पांडेय की माने तो जिला के काफी स्थल अपनी सुंदरता के कारण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वहीं स्थानीय युवक सुधाकर कुमार की माने तो इलाके में नक्सलियों की गतिविधि भी लोगों को थोड़ा परेशान करती है. 

दी जाएगी प्रशासनिक सुरक्षा

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा को लेकर जिला के एसपी एहतेशाम वकारीब से जब हमने बातचीत की. उन्होंने कहा कि जिला के लोग पूरी खुशी और उत्साह के माहौल में नया साल का जश्न मनाए इसको लेकर प्रशासनिक सुरक्षा दी जाएगी. उन्होंने सभी इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के साथ ही पर्यटन स्थलों पर गोताखोर सहित अन्य व्यवस्था की भी बात कही है.  गुमला जिला में काफी संख्या में पर्यटन स्थल मौजूद हैं, लेकिन उन स्थलों तक जाने की जो व्यवस्था है या सुरक्षा की व्यवस्था बेहतर नहीं है. लेकिन देखना है कि इस बार जिस तरह से एसपी दावा कर रहे हैं, उसका कितना प्रभाव पर्यटन स्थलों पर देखने को मिलता है. 

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.