✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शहीद संदीप सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा, गमगीन हुआ टुंडी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:25:05 AM

धनबाद (DHANBAD)- टुंडी के शहीद संदीप सिंह का पार्थिव शरीर मंगलवार 10 बजे उनके पैतृक गांव चरककला पंहुचा. पार्थिव शरीर रांची से बीएसएफ के जवान वाहन से लाया गया. पार्थिव शरीर पहुंचते ही उनको श्रद्धाजंलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. जब तक सूरज चांद रहेगा,संदीप तेरा नाम रहेगा और संदीप सिंह अमर रहे आदि गगनभेदी नारों से इलाका गूंज रहा था.

अभ्यास के दौरान मौत 

बता दें कि राजस्थान के जैसलमेर में अभ्यास के दौरान मोर्टार का गोला फटने से संदीप कुमार सिंह घायल हो गए थे. उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. संदीप के शहीद होने की खबर कोयलांचल में आग की तरह फैल गई.  खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को टुंडी प्रखंड स्थित उनके घर पर लाया गया. पार्थिव शरीर को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. संदीप को बचपन से ही देश की सेवा करने की चाहत थी. अपने लक्ष्य को पाने के लिए संदीप ने कड़ी मेहनत की. जिसके बाद उनका सेलेक्शन हुआ. संदीप कुमार सिंह की बहाली 2011 में बीएसएफ में हुई थी. 2017 में उनकी शादी हुई थी और उनकी ढाई वर्ष की एक बेटी भी है.

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.