✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सरकारी शराब दुकानों में नहीं लगाई गई है प्राइसलिस्ट, वसूली जा रही मनमानी कीमत

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:36:14 AM

लातेहार (LATEHAR) : जिले के महुआड़ांड़ प्रखंड में संचालित सरकारी शराब दुकानों में शराब बिक्री में मनमाना पैसा वसूला जा रहा है.  ग्राहकों से रेट बढऩे की बात कह कर मनमानी वसूली की जा रही है, जबकि अभी प्रिंट रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आलम यह है कि दुकानों पर डेढ़ से दो गुना राशि तक ग्राहकों से वसूली की जा रही है. वहीं इस शराब दुकान में रेट चार्ट भी नहीं लगाया गया है. 

ग्राहक का कहना है

इस संबंध में कई ग्राहकों ने शिकायत करते हुए बताया कि शराब बिक्री में सभी कंपनी के क्वार्टर से लेकर फुल तक की शराब में 10 से लेकर 100 रुपए तक ज्यादा ली जा रही है. इन दुकानदारों के मिलीभगत के कारण दर्जनों प्राइवेट स्थलों पर अधिक दामो में शराब की बिक्री हो रही है. इससे रोजाना शराब दुकान में रेट को लेकर ग्राहकों और सेल्समैन के बीच तू-तू, मैं-मैं होते रहता है. कई लोगों ने बताया कि हमलोगों से प्रिंट रेट से ज्यादा पैसा लिया जाता है और रसीद भी नहीं दी जाती है. इन दिनों क्रिसमस और नया साल को लेकर शराब दुकान मनमानी ढगं से रेट से अधिक पैसे ले रहे हैं.

यह है नियम

आबकारी अधिनियम और नियम के तहत प्रत्येक शराब की दुकान के बाहर उस दुकान में कौन सा ब्रांड है और उसकी कीमत क्या है, उसकी जानकारी के लिए दुकान के बाहर लिस्ट चिपकाना जरूरी होता है. साथ ही हर बिक्री पर ग्राहक को रशीद देना होता है. लेकिन प्रखंड में संचालित होने वाले शराब की दुकान पर इस तरह के किसी भी नियम का पालन नहीं हो रहा है.

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ नीत निखिल सुरीन ने कहा कि शराब दुकानदार को रेट का बोर्ड लगाने को निर्देशित किया गया है. यदि शराब की दर अधिक वसूली जा रही है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: मनोज कुमार, लातेहार 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.