✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शहर का आकर्षण गोल्फ ग्राउंड अभी रहेगा बंद, 29 दिसंबर को खुलेगा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 3:24:24 AM

धनबाद (DHANBAD) :  जिले का प्रमुख आकर्षण केंद्र गोल्फ ग्राउंड बंद 28 दिसंबर तक बंद रहेगा. इसकी सूचना नगर निगम ने मुख्य गेट पर लगा दी है. राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर 29 दिसंबर को गोल्फ ग्राउंड का उद्घाटन होगा और इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा. उद्घाटन से पहले अब विशेष तैयारी हो रही है. ग्राउंड खुलने के बाद लोगों को शुल्क के साथ ही प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी. इंट्री शुल्क भी बिरसा मुंडा पार्क की तरह ही लिया जाएगा. नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गोल्फ ग्राउंड के साथ ही तीन अन्य पार्क भी 29 दिसंबर से खुल जाएंगे. इसमें लिलोरी स्थान पार्क, कतरास, नेहरू उद्यान केंद्र ,करकेंद और मनईटांड़ पार्क शामिल हैं. इस तरह बिरसा मुंडा पार्क और राजेंद्र सरोवर को मिलाकर अब निगम के पास छह पार्क हो जाएंगे.

बच्चों के लिए दस तो बड़ों को देना होगा 20 रुपए शुल्क

गोल्फ ग्राउंड में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए बच्चों के लिए 10 और बड़ों के लिए 20 रुपए शुल्क का टिकट लगेगा. पांच वर्ष तक के नीचे के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होगा. टिकट दर में संशोधन भी हो सकता है. मासिक पास की सुविधा भी मिलेगी. सुबह की सैर करने लोग नौ बजे तक पार्क में रह सकते हैं. इसके बाद टिकट लेना होगा. गोल्फ ग्राउंड के विकास पर 9.75 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है. पहले चरण में पांच करोड़ खर्च हो चुके हैं, दूसरे चरण में फुटबॉल, बालीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, लान टेनिस और फूड कोर्ट का निर्माण होगा.

बैंक मोड़ में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का शिलान्यास भी 29 को

पार्क के उद्घाटन के साथ ही 29 दिसंबर को बैंकमोड़ में 25 करोड़ की लागत से बनने वाले मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का शिलान्यास भी होगा. मल्टीस्टोरी बिल्डिंग पांच मंजिला होगा, बैंकमोड़ में सड़क जाम और पार्किंग को ध्यान में रखकर ही इसका निर्माण हो रहा है. पहले और दूसरे फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी. वहीं तीसरे और चौथे फ्लोर पर दुकान और कार्यालय बनेंगें. सबसे ऊपरी मंजिल पर निगम का धनबाद अंचल कार्यालय होगा. निगम द्वारा यहां के दुकान और ऑफिस को किराए पर दिए जाएंगे.

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड (धनबाद)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.