✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मनीष जयसवाल ने फाड़ा प्रोसिडिंग पेपर, सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:21:25 AM

रांची (RANCHI) : 21 दिसंबर को झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ रहा. सदन की कार्यवाही एक बार फिर दो बजे तक स्थगित हो गई.

जेपीएससी मसले पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरे है. मंगलवार को 12 बजे जब सदन की कार्रवाई फिर शुरू हुई तो वेल में आकर भाजपा विधायकों ने हंगामा किया. मुख्यमंत्री हाय-हाय का नारा लगाने लगे. बीजेपी विधायक मनीष जयसवाल ने सदन के अंदर ध्यानाकर्षण की सूचना देते समय प्रोसिडिंग पेपर फाड़ दिया. इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. अध्यक्ष के द्वारा विपक्ष को आसन पर बैठने की अपील की गई.

विधायक प्रदीप यादव ने मनीष जयसवाल की इस मसले पर आलोचना की. कहा कि बीजेपी विधायक गलत परंपरा की शुरुआत कर रहे हैं. प्रदीप यादव ने मनीष जयसवाल पर कार्रवाई की मांग की है. पक्ष और विपक्ष दोनों के हंगामे के बीच सदन दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.