☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक मसीहा ऐसा भी  जिसने अब तक 181 लावारिश शव का किया अंतिम संस्कार

एक मसीहा ऐसा भी  जिसने अब तक 181 लावारिश शव का किया अंतिम संस्कार

धनबाद (DHANBAD) रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर के पास अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने के बाद पुलिस ने लाश को पंचनामे के लिए भेजा. इसके बाद घटना की सूचना पुराना बाज़ार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व-अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता सोहराब खान को दी गई. शव का धार्मिक शिनाख्त करने और कानूनी कारवाई होने के बाद बैंक मोड़ थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह के आग्रह पर सोहराब खान और उनके मित्र सहयोगी पुराना बाज़ार नौजवान कमिटी के सदस्य अफ़रोज़ खान के साथ बैंक मोड़ थाना के मो इरफान अहमद के साथ मिल कर पूरे धार्मिक(हिन्दू) रीति-रिवाज के साथ अज्ञात बुजुर्ग का अंतिम संस्कार मटकुरिया मुक्ति धाम में किया.

सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं सोहराब खान

बता दें कि कोयलांचल में सोहराब खान लावारिश लाशों के उसके धार्मिक पहचान के साथ पूरी रीति-रिवाज़ से अंतिम संस्कार करने लिए और अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं. सोहराब खान अपने सहयोगियों के साथ अब तक करीब 181 लावारिश शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं. पूछने पर सोहराब खान कहते है "इंसानियत से बड़ा कोई मज़हब नहीं होता और मैं बस अपने हिस्से की इंसानियत निभाता हूँ,जब तक ज़िन्दा हूँ इंसानियत का काम करता रहूँगा"

रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद

Published at:21 Dec 2021 01:06 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.