✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर : सुरक्षा और सुविधा पर ध्यान दे जिम्मेवार तो पर्यटन के नक्शे पर बनेगी पहचान, बढेगी कमाई

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 4:58:19 AM

देवघर (DEOGHAR) - दिसंबर और जनवरी माह में बड़ी संख्या में पर्यटक देवघर के पर्यटन स्थलों का आनंद उठाने यहां पहुंचते हैं. खास कर नए साल के अवसर पर यहां के पर्यटन स्थल इन सैलानियों से भरे रहते हैं. ऐसे में इनकी सुविधा और सुरक्षा पर प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है.

पश्चिम बंगाल से देवघर के मनोरम पर्यटन स्थल का लुफ्त उठाने पहुंचते हैं पर्यटक

देवघर की पहचान एक विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल के साथ रमणीक और मनोरम पर्यटन स्थल के रुप मे भी की जाती है. यही कारण है कि सालों भर यहां के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है. लेकिन दिसंबर और जनवरी माह में खास कर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के सैलानी बड़ी संख्या में यहां छुटियां मनाने और यहाँ के पर्यटन स्थल का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं. ये पर्यटक यहां के मनोरम दृश्य और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते नहीं थकते हैं. नंदन पहाड़ पर्यटन स्थल पर पर्यटकों की भीड़ देखी जा सकती है. पर्यटक यहां हर वर्ग के लिए उपलब्ध मनोरंजक साधनों का उपयोग कर खुशी नहीं समाते. लेकिन इस स्थल पर पर्यटकों की सुरक्षा एक सवाल है. इस नंदन पहाड़ का पर्यटक आनंद तो लेते हैं लेकिन सुरक्षा पर सवाल भी खड़ा कर रहे हैं. हालांकि जिला के एसपी धनंजय सिंह ने बताया कि जिला के सभी पर्यटन स्थल पर पर्यटक की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि उन सभी स्थानों पर सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की जाएगी जहां पर्यटक आते हैं. प्रशासन द्वारा इन पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी.

सरकार के सार्थक प्रयास की जरुरत

देवघर के मनोरम पर्यटन स्थलों के प्राकृतिक सौंदर्य से आकर्षित हो कर प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं. ऐसे में सरकार अगर ध्यान दे तो देवघर में पर्यटन को एक उद्योग के रुप में विकसित किया जा सकता है. जरुरत है सरकार के स्तर से इस दिशा में सार्थक प्रयास करने की.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.