✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूर्व सीएम रघुवर दास का बयान- राज्य में लोकतंत्र नहीं परिवार तंत्र का चल रहा शासन

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:27:31 PM

देवघर(DEOGHAR): भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास इन दिनों संताल परगना प्रमंडल के दौरे पर हैं. दो दिनों तक दुमका के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के बाद आज परिसदन में उन्होंने प्रेस वार्ता की. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राज्य सरकार और सोरेन परिवार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शहीद के वंशजों को भी ठगने का कार्य कर रही है. दो वर्ष पूर्व अमर शहीद सिदो कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या हुई थी. पहले तो हत्या की प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई. दबाव में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सीएम ने सीबीआई जांच की घोषणा की थी लेकिन दो वर्षों में केस सीबीआई को ट्रांसफर नहीं किया गया.

राज्य में केवल एक परिवार का है शासन

सोरेन परिवार पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि संताल परगना प्रमंडल के अन्य व्यवसायियों के क्रेशर बंद हैं. लेकिन सोरेन परिवार का क्रेसर चल रहा है. संताल परगना या झारखंड में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार हम जरूर कह सकते हैं लेकिन जनता का शासन यहां नहीं है. यहां तीन लोगों का शासन है और तीनों ने मिलकर जिला को बांट लिया है, जिसमें सीएम, उनके भाई बसंत सोरेन और सीएम की भाभी सीता सोरेन हैं. झारखंड में एक परिवार का शासन चल रहा है और सीएम लोकतंत्र की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि परिवार तंत्र के लोग लोकतंत्र को क्या जानेंगे.

कोयले का हो रहा है अवैध कारोबार

पूर्व सीएम ने कहा कि शिकारीपाड़ा प्रखंड से प्रतिदिन रात के अंधेरे में कोयला ट्रक पर लोड होकर निकल रहा है. हाल के दिनों में डीसी और एसपी ने कार्रवाई की है. इसके लिए अधिकारी बधाई के पात्र हैं. लेकिन, सरकार को बताना चाहिए कि उसने डीएमओ और फॉरेस्ट के अधिकारियों के खिलाफ अभी तक क्या कार्रवाई की.

गौ तस्करों पर कार्रवाई ना करने का अधिकारियों को सीएमओ से निर्देश  

रघुवर दास ने कहा कि सरकार में एक और धंधा चल रहा है और वह है गौ तस्करी का. उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सीएमओ से एसपी को आदेश है कि गौ तस्करी को कोई थाना नहीं रोके. धनबाद, जमशेदपुर, पाकुड़, गुमला सहित पूरे राज्य से रात के अंधेरे में गौ तस्करी हो रही है. दो वर्षों से यहां अवैध काला व्यापार हो रहा है जो राजस्व राज्य के खजाने में जाना चाहिए वह सोरेन परिवार के खाते में जा रहा है.

कानून व्यवस्था बदतर

राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि महिलाओं का सामूहिक बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं. जब सीएम के विधानसभा क्षेत्र में ही महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है तो राज्य का क्या हाल होगा, अंदाजा लगा सकते हैं. उन्होंने कहा कि दो वर्ष के अंदर से 600 से ज्यादा बच्चियों के साथ रेप और हत्या हुई है, वहीं राज्य में तीन हजार से ज्यादा आदिवासी महिलाओं और बच्चियों का दुष्कर्म और हत्या की गई. जिस राज्य में महिलाओं का सम्मान नहीं वो राज्य विकास नहीं कर सकता.

पंचायत चुनाव में देरी कर रही है सरकार

वर्तमान सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि सरकार डेढ़ वर्षो से पंचायत चुनाव नहीं करवा रही है. आखिर सरकार जनता के किस अधिकार की बात कर रही है. उन्होंने कहा कि दलगत स्वार्थ की पूर्ति के लिए सरकार पंचायत चुनाव नहीं करवाना चाहती. उन्हें डर है कि जनता के आक्रोश पंचायत चुनाव में प्रदर्शित ना हो जाए.

सीएम रहते रघुवर दास जब भी संथाल परगना प्रमंडल के दौरे पर रहे यहां की राजनीति गर्म होती रही. अब जबकि पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से वह संताल परगना प्रमंडल के दौरे पर हैं तो उनके बयानों से एक बार फिर यहां की राजनीति गर्म होने की संभावना है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.