✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

युवाओं को सफल बनाने के लिए गरीब छात्रों को मुफ़्त में कोचिंग दे रहे अपर समाहर्ता

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:30:46 AM

गुमला(GUMLA): सरकारी पदाधिकारी बनने के बाद लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है. वे अपनी अलग दुनिया बना लेते हैं लेकिन कुछ लोग होते हैं. जो काफी परेशानी और संघर्ष के बीच से निकलकर इस सफलता के मुकाम पर पहुंचते हैं. वे जीवन में कैसे सफल हुए हैं, इसे जानना जरूरी हो जाता है. क्योंकि उनकी सफलता की कहानी दूसरों को सफल होने के लिए प्रेरणास्त्रोत का काम करती है. ऐसा ही कुछ किस्सा है जिले के अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता का. वे जिले के गरीब छात्रों की मदद करने के लिए हमेशा प्रत्यनशील रहते हैं.

गरीब छात्रों को मुफ़्त में दे रहे हैं कोचिंग

जिले में गरीब छात्र की बडी़ संख्या हैं, जो गरीबी के कारण एक तो बड़े शहरों में जाकर कोचिंग नहीं कर सकते हैं या उन्हें उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है.  ऐसे लोगों के लिए जिले के अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता इन दिनों अपने सेवा से समय निकाल कर गरीब युवक-युवती को जीवन में सफल होने का मार्गदर्शन दे रहे है. इसे बच्चे भी काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं स्थानीय शिक्षित लोग भी इसकी जमकर सराहना कर रहे हैं. स्थानीय निवासी रविन्द्र कुमार सिन्हा की मानें तो इस तरह गुमला जैसे पिछड़े इलाके के बच्चों को मार्गदर्शन मिले तो निश्चित रूप से वे भी सफल हो सकते हैं. वहीं स्थानीय छात्रों ने कहा कि दो घण्टे की क्लास में उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है जो उनके लिए प्रेरणादायक है. उनकी मानें तो कल तक उनके सामने कैरियर को लेकर जो धुंध था वो अब धीरे-धीरे साफ हो रहा है. अब लगता है कि सर की ओर से लगातार सुझाव और मार्गदर्शन मिले तो वे जीवन मे जरूर सफल होंगे.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.