✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पत्नी के वियोग में 11 महीने तक पागलों की तरह जमशेदपुर में भटकता रहा पति, फिर कैसे हुई घर वापसी, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:11:12 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – पत्नी से बेहद प्यार करने वाले राजू को जब अपने ससुराल में पत्नी से ही अपमानित होना पड़ा,तब उसकी हालत एक पागल जैसी हो गयी.  पत्नी और बच्चों से बिछुड़ने के गम में उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई और राजू अपने पैतृक गांव यूपी के बुलंदशहर जाने के बजाय बंगाल से पैदल ही जमशेदपुर पहुंच गया. लगभग दस महीनों तक पागलों की तरह जमशेदपुर की सड़कों पर घूमता रहा. दिन में कोई उस पर  कुछ खाने  को दे देता तो खा लेता और रात में सड़क किनारे ही सो जाता. उसकी ऐसी हालत 10-11 महीनों तक रही. इसी दौरान एक दिन वो भटकता हुआ जमशेदपुर के कांग्रेस नेता सोहैल खान के कार्यालय तक पंहुचा. कांग्रेस नेता ने उसकी पूरी जानकारी ली. राजू ने अपनी पूरी कहानी नेता को सुनाई. जिसके बाद  कांग्रेस नेता के प्रयास से राजू को उसके गांव बुलंदशहर भेज दिया गया.

क्या हैं पूरा मामला ...?

दरअसल राजू सिंह मधेपुरा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो पेशे से ट्रक चालक है. 11 वर्ष पहले सोना नाम की एक लड़की से राजू ने प्रेम विवाह किया था, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी. राजू के 3 बच्चे भी हैं. जिंदगी ठीक ठाक ही चल रही थी कि इसी बीच 11 महीने पहले पति पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ. विवाद के बाद पत्नी सोना अपने बच्चों के साथ अपने घर पश्चिम बंगाल चली गई थी. पीछे पीछे पति राजू भी अपनी पत्नी को मनाने के लिए पश्चिम बंगाल गया. लेकिन ससुराल में उसे अपमानित होना पड़ा. पत्नी और उसके ससुराल ने उसे काफी भला-बुरा कहा, जिसके बाद राजू दुखी हो कर पैदल ही निकल पड़ा. तब उसे खुद भी पता नहीं था वहां कहां जा रहा है. लेकिन भटकते हुए वह पैदल ही जमशेदपुर पहुंच गया. इधर राजू के घर वालों काफी खोजबीन की.  लेकिन वह नहीं मिला.

भाई और दोस्त ले गए घर

राजू के बताए नंबर पर जब सोहेल खान ने फोन किया था वह नंबर राजू सिंह के भाई जोगिंदर सिंह का निकला . वीडियो कॉलिंग के जरीय राजू की पहचान करायी गई. जिसके बाद  मधेपुरा बुलंदशहर से 2 दिन के लंबे सफर के बाद राजू का भाई जोगिंदर सिंह और  दोस्त भूरा सिंह जमशेदपुर पहुंचे. अपने खोए भाई और दोस्त को देख इनकी आंखें खुशी से नम हो गयी. उसके बाद कांग्रेस नेता ने  राजू को सेविंग करवाया और नये कपड़े पहनाकर उसके भाई और दोस्त के साथ विदा कर दिया. जिसके बाद  दोनों अपने खोए भाई को लेकर ट्रेन मार्ग से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए. 

रिपोर्ट : अन्नी अमृता , जमशेदपुर 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.