✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महिला हॉकी खिलाड़ी प्रिया डुंगडुंग को रेलवे में मिली नौकरी, सिमडेगा की तीसरी खिलाड़ी को मिला सम्मान

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:52:20 PM

रांची(RANCHI): भारतीय रेलवे हमेशा से ही खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता रहा है. रेलवे की कोशिश होती है कि खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के आधार पर सम्मान दिया जाए. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रांची रेलवे ने सिमडेगा की हॉकी खिलाड़ी प्रिया डुंगडुंग को नियुक्ति पत्र सौंप कर उन्हें सम्मानित किया है. सिमडेगा से इस साल रेलवे द्वारा नौकरी पाने वाली प्रिया तीसरी खिलाड़ी है. 2021 का वर्ष सिमडेगा के हॉकी खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित हुआ है. सिमडेगा के हॉकी खिलाड़ी ओलंपिक सहित देश-विदेश के कई हिस्सों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं. जो जिले के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है.

कौन है प्रिया डुंगडुंग?

सिमडेगा जिला के रेंगारी थाना के गिडरा गांव की रहने वाली प्रिया डुंगडुंग को रांची रेलवे में नियुक्ति पत्र मिली. रांची रेल मंडल के प्रबंधक प्रदीप गुप्ता ने प्रिया डुंगडुंग को नियुक्ति पत्र सौंपकर बहुत बड़ी सौगात दी. बता दें कि प्रिया डुंगडुंग 2015 से ही हॉकी झारखंड टीम से लगातार सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, आल इंडिया यूनिवर्सिटी, खेलो इंडिया सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य के लिए खेलते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुकी है. प्रिया डुंगडुंग सिमडेगा की तीसरी हॉकी खिलाड़ी है जिसे इस वर्ष रांची रेलवे में नियुक्ति मिली है. इससे पूर्व अगस्त माह में संगीता कुमारी, उससे पूर्व इसी वर्ष बोलबा की अंशु लकड़ा को भी रांची रेलवे में नियुक्ति मिली है. विगत तीन चार वर्षो में सिमडेगा की रजनी सोरेंग, अलका डुंगडुंग, सलीमा टेटे और अभय एक्का का रांची रेलवे तथा सीमा कुमारी और इभा केरकेट्टा की धनबाद रेलवे में स्थाई नियुक्ति हुई है. पूर्व में भी सिमडेगा के दर्जनों हॉकी खिलाड़ियों को रांची रेलवे ने नौकरी दी है.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.