☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चतरा में रफ्तार की कहर : बाइक टक्कर ने ले ली दो युवकों की जान

चतरा में रफ्तार की कहर : बाइक टक्कर ने ले ली दो युवकों की जान

चतरा (CHATRA) : जिले में रफ्तार का कहर बदस्तूर जारी है. वाहन चालकों की लापरवाही के कारण लोग निरंतर अकाल मौत के काल में समा रहे हैं. 18 दिसंबर को देर शाम चतरा में हुए सड़क हादसे में मां को लेकर ननिहाल जा रहे बेटा समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ पर स्थित सदर थाना क्षेत्र के हेरु नदी के समीप घटी. जहां दो बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक पर सवार एक-एक युवक की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव का एक युवक अपनी मां को लेकर अपना ननिहाल हफुआ जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे  दो बाइक सवार युवकों ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बाइक चला रहे चालकों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को रिम्स रांची रेफर कर दिया है. वहीं दुर्घटना में मृत दोनों युवकों के शव को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. दुर्घटना में युवकों की मौत की सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट : संतोष कुमार, चतरा

Published at:18 Dec 2021 06:31 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.